शहर के कचरा संग्रहण स्थल के पास जिंदा नवजात बच्चा मिलने से इलाके में हड़कंप, नवजात की मौत के बाद जांच शुरू
कोरबा: शहर के कचरा संग्रहण के पास जिंदा नवजात बच्चा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. नवजात की रोने की आवाज सुनकर राहगीर की नजर उस बच्चे पर पड़ी. राहगीर ने नवजात बच्चे को मातृछाया के पालना घर के झूले में छोड़ा. इलाज के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई.
आसपास रहने वाले लोगों की काली करतूत होने की आशंका जताई जा रही है. सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का ने बताया कि नवजात के वारिश की खोज की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें