सिगरेट पीने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या, नाबालिग समे... - CG Sandesh

सिगरेट पीने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या, नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

 दुर्ग। जिले में सिगरेट पीने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने युवक की हत्या करके उसे बघेरा रेलवे क्रासिंग के पास एक नाली में फेंक दिया था। मृतक के सीने और शरीर में ईंट, पत्थर मारने के निशान थे।

जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम बघेरा में सिगरेट पीने की बात को लेकर हुए विवाद में गांव के ही रहने वाले रघुनाथ मंडावी, भूपेश साहू, अविनाश उर्फ बउवा मंडावी, चंद्रकांत उर्फ चिन्टू ठाकुर, आकाश मंडावी और एक नाबालिग बालक ने हांथ, मुक्का, डण्डा से मारपीट एवं पत्थर पटक कर वहां रहने वाले रॉकी देशमुख (24 साल) की हत्या कर दी।


सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 3 अलग अलग टीमें तैयार कर तलाशी शुरू की। वारदात के कुछ ही घंटों के अंदर पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने हत्या करना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि आपसी झगड़ा होने के चलते गुस्से में आकर उन्होंने लाठी, डंडा और पत्थर से मारकर प्रेम उर्फ रॉकी मंडल की हत्या की है।

गिरफ्तार आरोपियों में रघुनाथ मंडावी (22 वर्ष), भूपेश साहू (21 वर्ष), अविनाश उर्फ बउवा मंडावी (20 वर्ष), चंद्रकांत उर्फ चिन्टू ठाकुर (26 वर्ष), आकाश मंडावी (20 वर्ष) और एक नाबालिग शामिल है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें