पानी की समस्या के चलते परेशान हैं लोग - CG Sandesh

पानी की समस्या के चलते परेशान हैं लोग

पिथौरा. पिथौरा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम जम्हर के सैगुनाबारी और पटेल परा में पिछले एक साल से पानी की समस्या है. सैगुनाबारी के लोगों को पानी के लिए लगभग डेढ़ से दो किलोमीटर जाना पड़ता है.

कृषि कार्य के लिए किसानों नें अपनें खेतों में नलकूप की व्यवस्था की है वहीं से वहाँ के लोगों को पानी मिल जाता था जिसके बदले कृषकों को पैसे दिए जाते थे लेकिन अभी फसल हो जाने के बाद नलकूप बंद होने पर फिर से पानी की गंभीर समस्या शुरू हो गई है.

शासन द्वारा वहां एक साल पहले हैंडपंप की व्यवस्था की गई थी जिसमें पूरी तरह से जंग लग गया है और पानी भी पीने लायक नहीं निकल रहा है जिससे लोग काफी परेशान है.

सरपंच नें बताया की सैगुनाबारी में दो हैंडपंप लगाया गया था लेकीन वाटर लेवल काफी निचे होनें के कारण हैंडपंप में पानी सुख गया है. उन्होंने कहा-“नल जल योजना के वित्त की राशि आ चुकी है, आचार संहिता के चलते रुके हैं, जल्द ही कार्य प्रारंभ कर देंगे.”


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें