CG NEWS : तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो घायल - CG Sandesh

CG NEWS : तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो घायल

 जगदलपुर। तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने से दो युवकों की मौत हो गई, वहीं दो युवक घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि, कार सवार युवक देर रात बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर के रहने वाले राहुल पवार, विभोर गुप्ता, रोहन और सरफराज बर्थडे पार्टी में शामिल होने कुरंदी स्थित एक रिसॉर्ट गए थे। देर रात सभी लौट रहे थे। इसी बीच शहीद पार्क के पास रखे बैरिकेड्स से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार में सवार युवक राहुल और विभोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रोहन और सरफराज गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि, मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना फौरन पुलिस को दी। जवान मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को महारानी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें