महासमुंद : घर से सोने-चांदी के जेवर एवं नगद रकम की चोरी
महासमुंद के सांई वाटिका मचेवा के एक मकान से सोने चांदी के जेवर एवं नगद रकम की चोरी की खबर सामने आई है. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
महासमुंद के सांई वाटिका मचेवा निवासी सुशील तिवारी 27 नवम्बर को अपने घरेलु कार्य एवं गृह ग्राम छपरा बिहार में विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने पूरे परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर गया था. 17 दिसम्बर को सुबह करीब 7 बजे पड़ोसी पन्ना लाल देवांगन ने मोबाईल फोन से सुशील को सूचना दिया कि आपके घर का मेन दरवाजा का ताला टूटा हुआ है. सूचना मिलने पर सुशील तुरंत ट्रेन से अपने पूरे परिवार के साथ छपरा बिहार से निकला. 18 दिसम्बर को रात करीब 8 बजे सुशील घर मचेवा पहुंचा तो देखा की घर के मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ था. अंदर देखा तो अन्य कमरों का भी ताला टूटा हुआ था तथा बेडरूम में रखे आलमारी का लॉकर टूटा हुआ मिला. सामान अस्त-व्यस्त बिखरा पड़ा हुआ था.
चोर ने आलमारी में रखे 06 नग सोने का अंगुठी छोटी-बड़ी, सोने का चैन लॉकेट, एक नग सोने का मंगल सूत्र, सोने का कान का बाली एक जोड़, सोने का झुमका एक जोड़, सोने का मांग टीका, सोने का 02 नग छोटा लाकेट, सोने का कान का तार बाली, सोने का 04 नग छोटा फुल्ली, चांदी का 04 जोड़ छोटी पायल, चांदी का 08 नग बिछिया पुरानी इस्तेमाली कुल कीमती 91,000 रूपये, नगद रकम नोट चिल्हर गुल्लक का 4000 रूपये जुमला कीमती 95000 रूपये को चोरी कर ली है.
शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 380-IPC, 457-IPC के तहत अपराध कायम किया है.