बसना : गौरा-गौरी विवाह कार्यक्रम शनिवार को
अनुराग नायक, बसना I बसना ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत लोहडीपुर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गौरा गौरी विवाह का आयोजन 23 दिसंबर दिन शनिवार को किया गया है। जिसमे प्रथम दिन तेल माटी व बारात कार्यक्रम होगा। उसके दूसरे दिन 24दिसंबर रविवार को विसर्जन व महाभंडारा का आयोजन किया गया है।
बता दें कि आदिवासी बहुल क्षेत्रों में इसे प्रमुख तौर पर जनजातियों व उनकी उपजातियों द्वारा मनाया जाता है। लेकिन अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में सभी जातियों के लोग इस पर्व को मनाते हैं। विवाह की विभिन्न रस्मों को विधि-विधान के साथ पूरा किया जाता है।
अन्य सम्बंधित खबरें