बसना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री हेतु अभियान चलाकर 09 आरोपियों को किया गिरफ्तार
बसना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री हेतु अभियान चलाकर अलग-अलग मामलों में 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनुविभागीय अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केसरी द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर उक्त निर्देशों का पालन करते हुए निरीक्षक आशीष वासनिक थाना प्रभारी बसना के मार्गदर्शन में 20 दिसम्बर को अवैध शराब बिक्री रोकथाम हेतु पुलिस स्टाफ रवाना हुई और अवैध शराब रेड कार्यवाही कर अलग – अलग 09 प्रकरण में 09 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण इस प्रकार है -
1. उधव कोसरिया पिता हरचंद कोसरिया उम्र 40 वर्ष साकिन पिलवापाली, थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 जिसके कब्जे से एक पीला कलर के पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकिन में भरी करीब 04 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 800 रूपये ।
2. सुशील सोना पिता पवित्रो सोना उम्र 47 वर्ष साकिन नरसिंगपुर, थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 जिसके कब्जे से एक पीला कलर के पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकिन में भरी करीब 04 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 800 रूपये
3. पुरूषोत्तम जगत पिता स्व0 रामचरण जगत उम्र 35 वर्ष साकिन पठियापाली, थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 जिसके कब्जे से एक सफेद रंग के पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकिन में भरी करीब 04 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 800 रूपये ।
4. मलय पात्रो पिता परसुराम पात्रो उम्र 40 साल साकिन पिरदा, थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 जिसके कब्जे से एक सफेद कलर के पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकिन में भरी करीब 04.50 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 900 रूपये ।
5. कुमरमणी भोई पिता रामलाल भोई उम्र 45 साल साकिन तोषगांव, थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 जिसके कब्जे से एक सफेद कलर के पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकिन में भरी करीब 04 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 800 रूपये
6. रमेश डडसेना पिता स्व0 लंबोदर डडसेना उम्र 21 साल निवासी अरेकेल, थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 जिसके कब्जे से एक सफेद कलर के पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकिन में भरी करीब 04 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 800 रूपये ।
7. टिकस लाल सहाई पिता मोहन सहाई उम्र 34 वर्ष निवासी बीरसिंगपाली, थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 जिसके कब्जे से एक पीला कलर के पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकिन में भरी करीब 04 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 800 रूपये ।
8. कौशल्या साहू पति संजय साहू उम्र 35 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 16 बंसुलाडीपा, थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 जिसके कब्जे से एक सफेद कलर के पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकिन में भरी करीब 04 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 800 रूपये ।
9. कन्हैया चौहान पिता बैगा चौहान उम्र 53 साल साकिन अरेकेलडीपा, थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 जिसके कब्जे से एक सफेद कलर के पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकिन में भरी करीब 04 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 800 रूपये । उक्त सभी आरोपीयों के विरूद्ध धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
संपूर्ण कार्यवाही निरीक्षक आशीष वासनिक थाना प्रभारी बसना, सउनि अखिल साहू, सउनि जयंत बारीक, सउनि महेन्द्र साहू, प्र0आर0 संतोष यादव, प्र0आर0 महेन्द्र पटेल, प्र0आर0 ललित पटेल आरक्षक, म0प्र0आर0 85 चंचल बंसवार, सुनील चन्द्रवंशी, संजय सोनी, निर्मल बरिहा, सुधीर प्रधान, किशोर साहू, लकेश्वर चौधरी, अशीष नाग, महिला आरक्षक सुभाषिनी भोई एवं थाना बसना पुलिस द्वारा किया गया।