तुमगाँव : जेसीबी ले जाने की बात पर खेत में हुई मारपीट
तुमगाँव थाना क्षेत्र के ग्राम खटटीडीह खार के खेत में जेसीबी ले जाने की बात पर मारपीट हुई. पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
ग्राम कांपा निवासी भीखम साहू ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की 19 दिसम्बर को रात करीब 9 बजे नारायण साहू के जे.सी.बी. से अजय कंवर खेत में मिटटी खुदाई करा रहा था. रात होने पर भीखम अपने ईंट फैक्ट्री का राखड हटाने के लिये जे.सी.बी. को लाने नारायण साहू और रामजी साहू के साथ अजय कंवर का खेत गये.
भीखम ने जे.सी.बी. को ले जाने के लिये कहा तो वहां पर ट्रेक्टर चालक भरतभूषण कंवर एवं उनके साथी एवन कंवर, दानेश्वर कंवर ने तुम कौन होते हो जे.सी.बी. को ले जाने वाले कहकर अश्लील गाली गलौच करने लगे. गाली देने से मना किया तो भरतभूषण कंवर एवं उनके साथी एवन कंवर, दानेश्वर कंवर ने एकराय होकर जान से मारने की धमकी देते हुए भीखम के साथ हाथ मुक्का से मारपीट की एवं भरतभूषण ऊर्फ लालू ने रॉड से सिर पर वार किया, जिससे उसके सिर में चोट आई है. भीखम ने अपने परिवार में सलाह मशवरा पश्चात 20 दिसम्बर को थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी भरतभूषण ऊर्फ लालू कंवर, एवन कंवर व दानेश्वर कंवर के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.