सेजेस बसना के स्काउट गाइड्स ने "व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर पचमढी " में हिस्सा लेकर शीर्षस्थ स्थान प्राप्त किया
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में राज्यस्तरीय पर्वतारोहण ,व्यक्तित्व विकास आपदा प्रबंधन शिविर का आयोजन नेशनल एडवेंचर सेंटर पचमढी मध्यप्रदेश में दिनांक 13-12-2023 से 17-12-2023 तक किया गया |
जिसमें महासमुंद जिले से 08 स्काउट ,08 गाइड,एवं 02 प्रभारी सम्मिलित हुए साहसिक गतिविधि के लिए सेजेस बसना के लक्ष्मण पटेल वरिष्ठ स्काउट मास्टर एवं रूपा पाण्डेय गाइड कैप्टन के नेतृत्व नेशनल एडवेंचर कैम्प पूर्ण हुआ।इस साहासिक गतिविधि शिविर में बच्चों ने कठिन परिस्थिति में जीवन यापन करने ,ठंडे स्थानों पर अपने आप को सुरक्षित रखना,पहाड़ो में पगडंडियों के सहारे ट्रेकिंग करते हुए पचमढी की प्राकृतिक सुन्दरता का अध्ययन किया,नदी ,नाले एवं पहाड़ो की सुरम्य वादियों में जीव जंतु की जीवन शैली का अध्ययन करना,जंगल मे वन्य प्राणियों के बीच रहना,तथा मनमोहक वातावरण राजेन्द्र गिरी,बी फॉल, जटाशंकर महादेव,पांडव गुफा,हांडी खो,बायसन लॉज इत्यादि स्थानों पर जाकर उन स्थानों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की , सहासिक गतिविधि में आर्चरी, रायफल शूटिंग, बोडिंग,जीप लाइन ,रॉक क्लाइम्बिंग,रैपलिंग,फन एक्टिविटी तथा राष्ट्रीय एडवेंचर सेंटर पचमढ़ी में साहसिक गतिविधि , मंकी क्रॉलिंग,टायर क्रोलिंग, बैलेंसिंग ,रोप सायकलिंग, सहित विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया |
इस शिविर में महासमुंद जिले से *स्काउट* -नमन भोई,हषवर्धन ध्रुव,डिलेश्वर नायक,किशन पटेल,आशीष बंजारे, यशराज निर्मलकर,नवीन यादव,आदित्य पवार।
*गाइड्स*-कु.अंकिता प्रधान,तेजस्विनी साव, किरण पटेल,निशा बेहेरा, कोमल निर्मलकर,अशी शेख,सौभग्या पाण्डे, मनीषी साहू आदि ने हिस्सा लिये, जिसमे महासमुंद जिला प्रभारी के रूप में लक्ष्मण पटेल स्वा.आ.अ.मा.उ.वि. बसना ,(वरिष्ठ स्काउटर) एवं श्रीमती रूपा पांडेय ( गाइड कैप्टन) ,महासमुंद सम्मिलित हुए |
इस शिविर की सफलता पर जिला मुख्य आयुक्त येत राम साहू,जिला अध्यक्ष दाऊ लाल चंद्राकर,जिला पदेन आयुक्त स्काउट &गाइड्स श्रीमती नीता मुखर्जी (Deo) ,जिला संगठन आयुक्त कमल लुनियां ,जिला के समस्त पदाधिकारी, जिले के समस्त विकास खण्ड सचिव एवं विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी जे .आर.डहरिया ,स्वामी आ.अ. मा. उ.वि. बसना के प्राचार्य के.के.पुरोहित, सेजेस सांकरा प्राचार्य श्रीधर भोई, स्टॉप के समस्त शिक्षक -शिक्षिकाओं सहित समस्त स्काउटर एवं गाइडर ने शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की |