छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक संपन्न
छत्तीसगढ़ प्रदेश में पत्रकारों के सबसे पुराने, सबसे बड़े और सबसे विश्वसनीय संगठन छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री अरविंद अवस्थी के आदेशानुसार, प्रांतीय सचिव (कार्यालय) श्री मनोज मिश्रा के निर्देश पर, जिलाध्यक्ष श्री स्वप्निल तिवारी के मार्गदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष सत्यप्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में छग श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक ईकाई बसना की बैठक विगत 21 दिसंबर गुरुवार की अपरान्ह 4 बजे स्थानीय विश्राम गृह में संपन्न हुई।
बैठक में विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा उपरांत अध्यक्ष के द्वारा सभी सदस्यों को संघ की सदस्यता का नवनीकरण करवाने के लिए सदस्यता नवनीकरण फ़ार्म का वितरण किया गया पश्चात आगामी दिनों में संघ का नव वर्ष मिलन कार्यक्रम बसना में आयोजित किये जाने को लेकर चर्चा की गई।
उक्त बैठक में संरक्षक सीडी बघेल, सचिव मनहरण सोनवानी, सौम्यरंजन कानूनगो, गौरीशंकर मानिकपुरी, हरिकेश भोई, नरेंद्र सिंग टुटेजा, शशिकान्त बारीक, ताराचंद साहू, अरुण साहू प्रमुख रुप से उपस्थित थे।