सरायपाली : सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत
सरायपाली थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 मई को सरायपाली से सरसींवा रोड़ पर वार्ड नंबर 5, सरायपाली निवासी बजरंग अग्रवाल पिता स्व. गोपाल उम्र 70 साल सड़क हादसे में घायल हो गया. बजरंग को ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने 22 दिसम्बर को मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें