पिथौरा : क्रिकेट मैच के दौरान बैट से पिटाई, बार-बार क्षमा मांगने पर भी मारता रहा आरोपी
पिथौरा के मिडिल स्कूल में क्रिकेट मैच के दौरान एक युवक के
साथ बैट से मारपीट की खबर सामने आई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर
लिया है.
पिथौरा निवासी हिमांश शर्मा पिता प्रमोद शर्मा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की वह मिडिल स्कूल में क्रिकेट देख रहा था. 21 दिसम्बर को शाम लगभग 05 बजे मैच देखने के दौरान हिमांश को आउट का निर्णय पूछा गया. हिमांश ने आऊट बोला तो माखन सिन्हा के भतीजे ने बहस किया और अपने चाचा माखन सिन्हा को स्कूल बुलाकर लाया.
माखन सिन्हा ने स्कूल आकर बिना कुछ बोले हिमांश को बैट से पीटा और अश्लील गाली गलौज किया. हिमांश के द्वारा बार-बार क्षमा मांगने पर भी बैट से मारता रहा, जिससे हिमांश के बांये पैर एवं बांये हाथ की ऊंगली में चोट लगी है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी माखन सिन्हा के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC के तहत अपराध कायम किया है.