पिथौरा : ग्रामीणों ने कोटवार को हटाने की मांग को लेकर सौंपा ... - CG Sandesh

पिथौरा : ग्रामीणों ने कोटवार को हटाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

महासमुंद जिले के पिथौरा तहसील के ग्राम पंचायत मुढ़ीपार के ग्रामीणों ने कोटवार को हटाने की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है. 22 दिसम्बर को सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया है की ग्राम पंचायत मुढ़ीपार के कोटवार रामचन्द्र जगत जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है. कोटवार रामचन्द्र जगत के द्वारा अपने कार्य का पूर्णतः परिपालन नहीं किया जा रहा है.

आरोप है की कोटवार के द्वारा आधी-आधूरी मुनादी की जाती है, जिससे ग्रामवासी ग्राम सभा की महत्वपूर्ण सूचना एवं अन्य सूचनाओं से वंचित हो रहे है. ग्रामीणों को लाभकारी सूचनाओं का फायदा नहीं मिल पा रहा है. इसके चलते ग्रामीणों ने 22 दिसम्बर को ज्ञापन सौंपकर कोटवार रामचन्द्र जगत को हटाये जाने की मांग की है.

ग्रामीणों ने बताया की उन्हें द्वारा 5 अक्टूबर को तहसील कार्यालय तथा 10 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया था.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें