पटेवा : ट्रेक्टर ने बाइक को मारी ठोकर, एक की मौत दो घायल - CG Sandesh

पटेवा : ट्रेक्टर ने बाइक को मारी ठोकर, एक की मौत दो घायल

पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम तुरेंगा के पास रोड़ में ट्रेक्टर ने बाइक सवार तीन लोगों को ठोकर मार दी. हादसे में एक की मौत हो गई वहीं दो लोग घायल हो गए. पुलिस ने मर्ग जांच के बाद ट्रेक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

पुलिस ने मर्ग जांच में पाया कि 24 नवम्बर को शाम करीब 6 बजे ग्राम तुरेंगा के पास रोड़ में ट्रेक्टर मुण्डी क्रमांक CG 06 GW 6454 के चालक ने अपने ट्रेक्टर मुण्डी को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मो. सकील खान के मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GG 5831को ठोकर मार दिया, जिससे उसे गंभीर चोटे आई.

हादसे में मो. सकील खान की मौत हो गई व मोटर सायकल के पीछे बैठे मुर्तजरर कादर खान पिता अरमान खान उम्र 55 वर्ष निवासी बावनकेरा, शरेखान पिता रहमद खान उम्र 70 वर्ष निवासी खट्टा को साधारण चोंट लगी है. आरोपी ट्रेक्टर चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279, 337, 304(A) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें