सरायपाली :  गुरुघासीदास जयंती मनाया गया - CG Sandesh

सरायपाली : गुरुघासीदास जयंती मनाया गया

विकासखंड सरायपाली में 18 दिसंबर 2023 को नव निर्मित सतनाम मंगल भवन सरायपाली मे संत शिरोमणी प्रातः स्मरणीय बाबा गुरु घासीदास जयंती हर्षोल्लास से मनाया गया यह कार्यक्रम अपनें नियत समय दोपहर 2 बजे से सतनाम शोभा यात्रा के रुप में कुटेला ओवरब्रिज से प्रारम्भ होकर जय स्तम्भ चौक , बस स्टैंड होते हुए भंवरपुर रोड स्थित सतनाम मंगल भवन मे समाप्त हुआ तत्पश्चात मंगल भवन प्रांगण में स्थित जैतखाम मे विधिवत पूजा अर्चना कर पालो चढ़ाया गया एवम् उपस्थित जनसमुदाय ने गुरुप्रसादी ग्रहण किया इस जयंती समारोह में रात को जहूरिया लोक कला मंच रायपुर के द्वारा पंथी गीत व नृत्य के माध्यम से संत बाबा गुरू घासीदास के जीवन चरित्र पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई जिसका आनंद सतनामी समाज के साधु संत ,समाज के गणमान्य नागरिक, समस्त अधिकारी कर्मचारी के द्वारा लिया गया एवम् समाज में एकता,भाईचारा व गुरु बाबा के सतनाम संदेश को आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया गया।

उपरोक्त जयंती समारोह डॉ. एच.एल. जांगड़े, मनोज रॉय, पालसिंह बंजारे, मुरलीधर बारिक, रोहित रात्रे, चंदराम भास्कर, एन. के कोसरिया, राजकुमार टंडन, टी आर धृतलहरे के अगुवाई मे शान्ति पूर्वक संपन्न हुआ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें