बसना : शिशु मंदिर गढ़फुलझर मे किया तुलसी माता और श्री रामचंद्र जी का पूजन
बसना : शनिवार को सरस्वती शिशु मन्दिर गढ़फुलझर मे माता तुलसी एवं श्री रामचंद्र जी का पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमे सभी भैया बहनो ने उत्साह पूर्वक इस कार्यक्रम मे अपनी सहभागिता दी।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदू संस्कृति का जागरण एवं श्री रामचंद्र जी के माता पिता की आज्ञा का पालन करने संबंधी सद्गुणों का विकास करना था.
इस कार्यक्रम मे प्रधान आचार्य गिरिजाशंकर् त्रिपाठी वरिष्ठ आचार्य छेदीराम बंजारा, अशोक सांडे, प्रवीण पसायत, ललित कुमार दास, खिरौद यादव, पुरंदर साव, अंजली प्रधान, दिलेश्वरी बर्गे, रसना पांडे, भारती मांझी, मेधा साहू, वर्षा पांडे एवं दियाल सिंह जी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी परशुराम कैवर्त द्वारा दी गयी है।
अन्य सम्बंधित खबरें