सरायपाली : कचरा फेंकने की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम बिजातीपाली में कचरा फेंकने की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई. दोनों पक्षों की शिकायत के बाद काउंटर मामला दर्ज कर लिया गया है. ग्राम बिजातीपाली निवासी कुन्ती साहू ने पुलिस को बताया की 23 दिसंबर को सुबह 07 बजे कुन्ती के घर के पास तुलसी चौहान कचरा फेंक रही थी, जिसे कुन्ती ने मना करते हुए कहा - यहां पर कचरा मत फेंको हम लोग जेसीबी से साफ कराये है.
इसी बात को लेकर तुलसी चौहान की मामी जमुना चौहान व राजेन्द्र चौहान शाम करीब 04 बजे सुना-सुनाकर गाली गलौज कर रहे थे. गाली गलौज करने से मना करने पर जमुना चौहान व उसके पति राजेन्द्र चौहान आकर अश्लील गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुये ईंट पत्थर से मारपीट करने लगे. बीच बचाव करने कुन्ती के पति हेतराम साहू आया तो उसे भी ईंट पत्थर से मारपीट किये. दोनों को चोटे आई है.
वहीं, जमुना ने पुलिस को बताया की उसकी भांजी तुलसी चौहान सुबह 07 बजे खाली जगह में कचरा फेंककर आ रही थी. कचरा फेकने की बात को लेकर शाम करीब 04 बजे हेतराम साहू अश्लील गाली गलौज कर रहा था. जिसे सुनकर जमुना घर से निकली तो हेतराम साहू गाली गलौज कर रहा था एवं उसकी पत्नी कुन्ती साहू भी आ गयी और मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों एक राय होकर कुन्ती साहू द्वारा ईंट से व उसके पति हेतराम साहू द्वारा डंडा से मारपीट की गई. मारपीट से दोनों को चोट आई है.
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के बाद 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.