महिला को जिन्दा जलाकर की हत्या - CG Sandesh

महिला को जिन्दा जलाकर की हत्या

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से महिला को जिन्दा जलाकर हत्या करने की खबर सामने आई है. यहां एक शख्स ने अपनी भाभी को जिंदा जलाकर मार डाला. इसके बाद जो खुलासा हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया. मामला रिंगनोद थानाक्षेत्र के ढोढर गांव का है. कुछ दिन पहले प्रकाश नामक शख्स ने यहां घर पर सुसाइड कर लिया था. वह यहां बीवी निर्मला (33) और दो बच्चों के साथ रहता था.

प्रकाश के सुसाइड की खबर जब उसके बड़े भाई सुरेश को लगी तो उसे अपनी ही भाभी पर शक हुआ. 40 साल के सुरेश को लगा कि भाभी निर्मला के कारण ही उसके भाई ने सुसाइड किया है. इसके बाद उसने भाभी को मारने का प्लान बनाया.

22 दिसंबर को वह निर्मला के घर आ धमका. उसने लोहे की रॉड से निर्मला के सिर पर वार करके पहले उसे घायल कर दिया. फिर पेट्रोल छिड़ककर भाभी को आग के हवाले कर दिया. इससे निर्मला की मौत हो गई. वहीं, आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें