दिल दाहला देने वाली खबर : पेड़ कटाई के दौरान डंगाल सहित नीचे ... - CG Sandesh

दिल दाहला देने वाली खबर : पेड़ कटाई के दौरान डंगाल सहित नीचे गिरने से बुजुर्ग की मौत...पढ़िये पूरी खबर

 कांकेर। वो कहते है ना जब मौत का बुलावा होता है तो वह किसी भी रूप में आ ही जाता है, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर से ऐसी ही दिल दाहला देने वाली हादसे की खबर सामने आ रही है, यहाँ लोहत्तर थाना क्षेत्र के गुलालबोडी गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति पेड़ की कटाई कर रहा था इसी दौरान डंगाल सहित नीचे गिर गया और डंगाल के नीचे दबने से उसका सिर धड़ से अलग होकर 20 फीट दूर जाकर गिरा, और मौके पर ही बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई।



मिली जानकारी के अनुसार मृतक पारसनाथ क्वाची 60 वर्ष अपने ही खेत में खड़े पेड़ पर चढ़कर पेड़ की बड़ी डंगाल काट रहा था, तभी डंगाल सहित नीचे गिरा और डंगाल के नीचे दबने से मृतक का सिर अलग हो गया और कुछ दूर जाकर गिरा, यह हादसा देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह गई और बुजुर्ग ने अपने प्राण त्याग दिए। थाना प्रभारी शुशील पटेल ने मौके पर पहुंच कर मामले में जांच शुरू कर दी है। वहीं शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए दुर्गुकोंदल भेजा गया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें