पटेवा : महिला का मुंह दबाकर झाड़ियों में ले जाने की कोशिश करते निकाली साड़ी, केस दर्ज
पटेवा थाना क्षेत्र के एक गाँव से महिला के साथ छेड़छाड़ की खबर सामने आई है. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 नवम्बर को आरोपी कृष्णा डहरीया पिता अमरचंद उम्र 20 साल निवासी रामाडबरी ने महिला को बेईज्जत करने की नियत से महिला का मुंह दबाकर झाड़ीयो की तरफ ले जाने का प्रयास करने लगा और साड़ी को निकाल दिया.
पीड़िता ने 24 दिसम्बर को मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कृष्णा डहरीया के खिलाफ भादवि की धारा 354 के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें