बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल से स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी सं... - CG Sandesh

बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल से स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने भेंट कर उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी

ठंड के मौसम में सुबह 8 बजे ही विधायक महोदय ने बकायदा अपने कार्यालय में मुलाकात की जिस दौरान संघ के कर्मचारी बहुत प्रसन्न दिखे.

अक्सर जनप्रतिनिधियों से मुलाकात पर विलंब हो ही जाता है पर ऐसा पहेली बार हुआ है कि इतनी ठंड के बाद भी जनता की सेवा में माननीय लगे हुए थे. उन्होंने सभी से परिचय भी प्राप्त किया और समस्याओं को एक एक बिंदुवार सुना और समझा भी. समाधान हेतु अतिशीघ्र ठोस पहल और निर्देश कर अपने निज सहायकों को नोट भी करवाया.

उन्होंने बताया कि मेरे दरवाजे चौबीसों घण्टे जनता की सेवा हेतु खुले रहेंगे ।। ऐसे जननायक को अपने बीच पाकर वहां मौजूद सभी कर्मचारी और जनता बहुत खुश दिखे ।। आगे भविष्य में माननीय के स्वागत एवं अभिनन्दन हेतु एक विशाल अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा इस बात की जानकारी महोदय की दी गई है ।।

उक्त भेंट वार्ता में सम्भाग से संभाग अध्यक्ष एवं प्रदेश IT सेल प्रभारी सुरेश पटेल,, जिले से जिला अध्यक्ष विनय प्रधान ,,जिला प्रवक्ता योगेश प्रजापति ,,पिथौरा ब्लॉक अध्यक्ष लोकनाथ पटेल ,, जिला सचिव अमित अवस्थी ,,बसना ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र कर सरायपाली ब्लॉक अध्यक्ष डोलामणी भोई एवं बसना से कीर्ति प्रधान उपस्थित रहे ।।

उक्ताशय की जानकारी बसना ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र कर द्वारा दी गई ।।


अन्य सम्बंधित खबरें