सैकड़ों लोगों ने की घर वापसी, प्रबल प्रताप ने पैर धोकर किया स... - CG Sandesh

सैकड़ों लोगों ने की घर वापसी, प्रबल प्रताप ने पैर धोकर किया स्वागत

अपने पूर्वजों से पुनः जुड़ने पर आपने राष्ट्र को मजबूत किया

कोरबा। आज ईसाई धर्म स्वीकार कर चुके 101 लोगों को वापस हिंदू धर्म में लौट गए। भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव की अगुवाई में एक बार फिर घर वापसी अभियान शुरू हो गया है।



कटघोरा में आयोजित इस कार्यक्रम में जूदेव ने इन परिवारों का चरण धोए और हिंदू धर्म में स्वागत किया। कार्यक्रम में हिंदुत्ववादी संगठन धर्म सेना विश्व हिंदू परिषद, आर्य समाज आदि के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। प्रबल प्रताप ने कहा कि अपने पूर्वजों से पुन: जुडऩे वाले इन परिवारों के फैसले से हम गौरवान्वित हैं।

भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने ट्विटर पर लिखा – धर्मान्तरण रूपी वायरस की दवा है “घरवापसी”। यह लाईलाज बीमारी नहीं हैं हिंदू समाज के जगते ही यह छू मंतर हो जायेगी।

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव धर्मो रक्षति रक्षितः 101 धर्मांतरित परिवारों की पाँव पखार कर “घर वापसी” करने का मुझे सौभाग्य मिला। छत्तीसगढ़ के कटघोरा मे धर्म सेना, विश्व हिंदू परिषद, आर्य समाज एवं विभिन्न समाजिक संगठनों के तत्वावधान मे सनातन श्रद्धालुओं के समक्ष समाजिक प्रमुखों का सम्मान का भव्य समारोह भी संपन्न हुआ। “अपने पूर्वजों से पुनः जुड़ने पर आपने राष्ट्र को मजबूत किया है। हम गौरवांवित है। आपका स्वागत है अभिनंदन है”।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें