खल्लारी : कार और बाइक की भिडंत, बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कर भागा कार चालक
खल्लारी थाना क्षेत्र के आंवराडबरी रैताल चौक के पास NH 353 रोड़ पर कार की ठोकर से बाइक सवार घायल हो गया. हादसे के बाद कार चालक ने घायल को अपनी कार में बिठाकर अस्पताल ले गया और भर्ती कराकर भाग गया. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया है.
ग्राम लमकेनी निवासी मनहरन बरिहा पिता लक्ष्मण बरिहा उम्र 41 वर्ष 23 दिसम्बर को अपने मोटर सायकल स्प्लेंडर प्लस में ग्राम बोईरगांव रिश्तेदार के यहां काम से गया था. वहां से वापस आते समय करीबन 2:30 बजे आंवराडबरी रैताल चौक को पार करते समय पीछे से आ रही कार क्रमांक CG 04 NW 9210 के चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाकर पीछे से ठोकर मार दिया, जिससे उसे चोटे आई है तथा मोटर सायकल भी क्षतिग्रस्त हो गया है. कार चालक अपनी वाहन में बिठाकर मनहरन को अकाल पुरख अस्पताल ले गया, मुझे भर्ती किया और छोडकर भाग गया.
मनहरण ने 25 दिसम्बर को मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.