तुमगाँव : सगाई कार्यक्रम से लौट रहे दो महिला सहित 3 की सड़क ह... - CG Sandesh

तुमगाँव : सगाई कार्यक्रम से लौट रहे दो महिला सहित 3 की सड़क हादसे में मौत

तुमगाँव थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर के पास एनएच 53 पर अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से सगाई कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार दो महिला सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम संकरी निवासी ताम्रध्वज साहू ने पुलिस को बताया की 24 दिसम्बर को ताम्रध्वज अपने बहनोई बिसाहु राम साहू, बहन बिमला उर्फ सुनिता भांजी दुलारी साहू, बाबुलाल साहू, जगत राम साहू के साथ पंडरी रायपुर से तुमगांव निवासी रोहित साहू के घर में सगाई कार्यक्रम में सामिल होने आये थे. 

सगाई कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वापस अपने घर जाने के लिए अपने-अपने मोटर सायकल से जा रहे थे. मोटर सायकल क्रं. CG 04 PD 3756 स्प्लेंडर प्लस को बिसाहु राम साहू चला रहा था, मोटर सायकल के पीछे बिमला साहू, दुलारी साहू बैठे थे. ग्राम गोपालपुर के पास एनएच 53 रोड़ में पीछे से आ रही अज्ञात ट्रक के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल क्रं. CG 04 PD3756 को ठोकर मार दिया. हादसे में मौके पर बिसाहु साहू, बिमला उर्फ सुनिता साहू, दुलारी साहू की सिर एवं पैर में गंभीर चोंट आने से मौत हो गयी.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात ट्रक वाहन के चालक के खिलाफ 304-A-IPC के तहत अपराध कायम किया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें