बसना : आमापाली कबड्डी प्रतियोगिता में बरीहा वारियस बने विजेत... - CG Sandesh

बसना : आमापाली कबड्डी प्रतियोगिता में बरीहा वारियस बने विजेता

महासमुंद जिला के बसना ब्लॉक आमापाली गांव में चल रही तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शनिवार रात्रि को समापन समारोह का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जे एम पी तोरेसिंघा और बरीहा वरियस टीम के बीच खेला गया, जिसमें बरिहा वारियस की टीम ने 3 पॉइंट से जे एम पी तोरेसिंघा की टीम को हराकर प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अमर शहीद गौरहरी जी के पत्नि बालमोती साव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के खेलों का आयोजन युवाखिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। वहीं युवाखेलों के जरिए अपना करियर बना सकते हैं।

आज के समय में देश के अनेक युवा खिलाड़ियों ने दमखम दिखाकर देश का नाम रोशन किया है। सरकार द्वारा इस प्रकार के खेलों का आयोजन करवाए जाने से ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा निखर कर सामने आएंगी। सरकार व अन्य संस्थाओं द्वारा जारी करवाई जाने वाली खेल प्रतियोगिताओं में युवाओं को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और बेहतर प्रदर्शन कर अपने करियर को लेकर आगे बढ़ना चाहिए ।

इस दौरान अमर शहीद गौरहरी के स्मृति में उनके के तरफ़ से बरिहा वारियस टीम को प्रथम पुरुस्कार 10,000रु से सम्मान किया गया, द्वितीय पुरुस्कार समिति के तरफ़ से जे एम पी तोरेसिंघा को 7,000रु से सम्मान किया गया , तृतीय पुरुस्कार स्व. भगतराम सोनी के स्मृती में जे जे सी एम आमापाली को 5,000रु से सम्मान किया गया एवं चतुर्थ पुरुस्कार स्व . लक्ष्मण बांजारा के स्मृति में एस एस पोटापरा को 3,000रु से सम्मान किया गया। इसी के साथ पुरे प्रतियोगिता में सबसे अधिक प्रभावित खिल्लाड़ी टीम बरिहा वारियस के उप कप्तान अशोक प्रधान रहे जिसने इस प्रतियोगिता में सबसे ज्याद अंक हासिल किया और आकर्षक का केंद्र बना रहा। इस मौके पर राजेश साव, अमृत दास, दीपक बारिक, टिकेश्वर, रोहित योगेंद्र साव, लोकेश, अर्जुन राणा एवं शिव दास , शिबो बरिहा, योतेश सहित पुरे ग्रामवासी मौजूद थे।

पोटापारा में 2 दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित

बसना विकासखंड के ग्राम पोटापारा में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 22-23 दिसम्बर को आयोजित की गई. प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए SS पोटापारा टीम ने ख़िताब पर कब्ज़ा जमाया. वहीं बरिहापाली की टीम दुसरा, पोटापारा की टीम तीसरा तथा की टीम पेंड्रावन ने चौथा पुरस्कार प्राप्त किया.

प्रतियोगिता काफी रोमांचक रही. प्रतियोगिता देखने पोटापारा सहित आसपास के गाँव के ग्रामीण पहुंचे और खेल का आनंद लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें