पिथौरा: स्कूटी सवार माँ-बेटे सड़क हादसे में घायल - CG Sandesh

पिथौरा: स्कूटी सवार माँ-बेटे सड़क हादसे में घायल

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर चौक के पास रोड़ क्रॉस करने के लिये खड़े स्कूटी सवार माँ-बेटे को चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी. हादसे में दोनों को चोटे आई है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम सुखीपाली निवासी फूलबाई लहरे वर्तमान में पिथौरा में रहती है. 25 दिसम्बर को वह पिथौरा से अपने स्कूटी क्रमांक CG 06 GR 5452 में अपने बेटे समर लहरे के साथ ग्राम सुखीपाली जा रही थी. शाम करीब 04 बजे गोपालपुर चौक के पास रोड़ क्रॉस करने के लिये खडी थी.

इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही चार पहिया वाहन क्रमांक CG 06 GT 7400 का चालक अपने वाहन को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर स्कूटी वाहन को ठोकर मार दिया. हादसे में फूलबाई और उसके बेटे को चोट लगा है. हादसे के बाद आसपास के लोग ईलाज के लिए उन्हें सीएचसी पिथौरा लेकर गए थे.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी चार पहिया वाहन क्रमांक CG 06 GT 7400 के चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें