छत्तीसगढ़ : फूड इंस्पेक्टर को कलेक्टर ने किया सस्पेंड...जाने ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : फूड इंस्पेक्टर को कलेक्टर ने किया सस्पेंड...जाने क्या है पूरा मामला

 सुकमा. जिले के खाद्य विभाग में पदस्थ फूड इंस्पेक्टर काे कलेक्टर ने सस्पेंड कर दिया है. विक्रेता संघ ने निरीक्षक हरिशंकर साहू के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत की थी. शिकायत में खाद्य निरीक्षक पर मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने के साथ ही निरीक्षण के नाम पर बीयर, देसी मुर्गा और पैसे मांगने का गंभीर आरोप लगाया था. जांच में शिकायत सही पाए जाने पर कलेक्टर ने दोषी खाद्य निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.


गौतरलब है कि पिछले दिनों दोरनापाल विक्रेता संघ ने कलेक्टर से लिखित शिकायत की थी. शिकायत में संघ के पदाधिकारियों ने खाद्य निरीक्षक हरिशंकर साहू पर भौतिक सत्यापन के नाम पर आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया गया था. खाद्य निरीक्षक पर बीयर, देसी मुर्गा और जब मन आए तब 5 से 10 हजार रुपए की डिमांड कर वसूलने का आरोप लगाया था.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें