सरायपाली के महलपारा में विवादित जमीन को लेकर जारी की सूचना, ... - CG Sandesh

सरायपाली के महलपारा में विवादित जमीन को लेकर जारी की सूचना, क्रय विक्रय पर जताई आपत्ति

बसना तहसील के ग्राम गढ़फुलझर निवासी ने न्यायालय में चल रहे अपने एक जमीन संबंधित विचारधीन मामले में बिना न्यायालय के निर्णय से उस भूमि को बेचे जाने की आशंका जताई है। जिसके चलते उन्होंने विज्ञप्ति के माध्यम से सर्व साधारण को सूचित किया है कि उक्त भूमि का न्यायालय के निर्णय पूर्व क्रय विक्रय ना किया जाए।

कुलदीप कौर पति जगपालसिंह उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम गढफ़ुलझर, तहसील बसना जिला महासमुन्द ने बताया कि उनके भाई तेज बहादुर सिंह एवं बहन लवलीन के साथ का संयुक्त स्वामित्व एवं आधिपत्य में ग्रान सरायपाली पह नं. 14 सरायपाली में परिवर्तित भूमि खसरा नंबर 185/1 शामिल खसरा नम्बर 185/2 रकबा 0.090 हेक्टेयर खसरा नंबर 184/1 रकबा 0.121 हेक्टेयर, एवं खसरा नम्बर 186/1 रकबा 0.069 हेक्टेयर कुल रकबा 0.370 हेक्टेयर, स्थित है .

उन्होंने बताया कि उक्त भूमि पक्षकार एवं उसके भाई बहनो के मध्य आज तक बंटवारा नही हुआ है । तथा उक्त भूमियो का बंटवारा सम्बन्धी विवाद राजस्व न्यायालयो में विचाराधीन है ।

उन्हें आशंका है कि उनके पक्षकर के भाई तेज बहादुर सिंह एवं लवलीन के द्वारा उक्त भूमियों को विक्रय करने का प्रयास किया जा रहा है जिसमें उन्होंने लोगों से 'निगम अथवा संस्था द्वारा तेजबहादूर सिंह एव लवलीन से क्रय व्यवहार न करने की बात कही है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें