देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़, एक युवक और 3 महिला ग... - CG Sandesh

देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़, एक युवक और 3 महिला गिरफ्तार

कवर्धा। जिले में पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है। यहां एक निर्माणाधीन मकान में छापेमारी के दौरान एक युवक और 3 महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक कोतवाली पुलिस को घुघरी अटल आवास में लंबे समय से गैरकानूनी देहव्यपार चलने की शिकायत मिल रही थी, जिसपर संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की गई है। एक निर्माणाधीन मकान में छापेमारी के दौरान कोतवाली पुलिस ने मौके से राहुल लहरें नामक युवक को गिरफ्तार किया है, वहीं तीन अलग-अलग कमरों से तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक महिला रायपुर और दो बिलासपुर की रहने वाली बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने महिलाओं से पुछताछ के बाद उन्हें सखी सेंटर में भेजा है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें