बाइक सवारों को तेज रफ़्तार पिकअप वाहन ने मारी टक्कर…3 युवक गं... - CG Sandesh

बाइक सवारों को तेज रफ़्तार पिकअप वाहन ने मारी टक्कर…3 युवक गंभीर रूप से घायल

कबीरधाम, छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में प्रदेश में सबसे अधिक हादसे कवर्धा जिले में होते हैं। जिले से एक बार फिर भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में इस सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें दो लोगों की हालत नाजुक है।

 

 

जानकारी के अनुसार, हादसा कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना अंतर्गत पोलमी गांव के शासकीय स्कूल के पास हुआ है। पंडरिया बजाक मार्ग में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। इस हादसे में बाइक सवार तीन व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। दो व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट आई है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें