दस्तवेज में कांटछांट करने वाली महिला पटवारी निलंबित - CG Sandesh

दस्तवेज में कांटछांट करने वाली महिला पटवारी निलंबित

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में एक महिला पटवारी की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिसमें उक्त पटवारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारी के अनुमोदन के बगैर दस्तावेज में काटछांट की गई । मामले की शिकायत संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से की गई थी। जांच में महिला पटवारी की बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। बिलासपुर एसडीएम सूरज साहू ने हल्का नंबर-24 ग्राम सेमरताल की पटवारी गरिमा द्विवेदी (प्रिया द्विवेदी) के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।


पटवारी के खिलाफ ग्राम रमतला के भूमि खसरा नंबर 174 के बटांकन आदेश पर बिना सक्षम अधिकारी के आदेश के प्रविष्टि दर्ज करने के साथ काट-छांट करने की शिकायत की गई थी। एसडीएम ने जांच के लिए कमेटी गठित की थी, जिसनें जांच में छग सिविल सेवा आचरण नियम के प्रावधानों का उल्लंघन पाया, जिसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई । निलंबन अवधि में महिला पटवारी का मुख्यालय बिलासपुर तहसील होगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें