बसना : पोटापारा में किया गया कबड्डी प्रतियोगिता का अयोजन - CG Sandesh

बसना : पोटापारा में किया गया कबड्डी प्रतियोगिता का अयोजन

बसना विकासखंड के ग्राम पोटापारा में कबड्डी प्रतियोगिता का अयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत से सरपंच रीना राजेश गततियां को आमंत्रित किया गया था फाइनल मैच एस एस पोटापारा और बरिहापाली के बीच हुई जिसमें एस एस पोटापारा मैच जिता और यह मैच 22 से 24 दिसंबर तक चला जिसमें दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम पोटापारा में संपन्न हुआ। जिसमें विजेता रहे प्रथम पुरस्कार 10 हजार रुपए SSपोटापारा ने हासिल किया द्वितीय पुरस्कार 7 हजार रुपए बरिहापाली के टीम ने जीता तृतीय पुरस्कार 5 हजार रूपए पोटापारा ने हासिल किया तथा चतुर्थ पुरुस्कार 3 हजार रुपए पेंड्रावन की टीम ने जीता यह मैच ग्राम पोटापारा में संपन्न हुआ ,जिसमें भारी मात्रा में दर्शकगण सामिल रहकर टीम को प्रोत्साहन दिया और उन्हें खेल के प्रति प्रेरित देख उत्साहित हुए।

इस प्रकार के खेलों का आयोजन युवाखिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। वहीं युवाखेलों के जरिए अपना करियर बना सकते हैं। आज के समय में देश के अनेक युवा खिलाड़ियों ने दमखम दिखाकर देश का नाम रोशन किया है। सरकार द्वारा इस प्रकार के खेलों का आयोजन करवाए जाने से ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा निखर कर सामने आएंगी। सरकार व अन्य संस्थाओं द्वारा जारी करवाई जाने वाली खेल प्रतियोगिताओं में युवाओं को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और बेहतर प्रदर्शन कर अपने करियर को लेकर आगे बढ़ना चाहिए।


अन्य सम्बंधित खबरें