बागबाहरा : बाइक की चैन टूटने से गिरा चालक, अस्पताल में हुई मौत
बागबाहरा थाना क्षेत्र के झलप रोड वियर हाऊस, एफसीआई के पास बाइक का चैन टूट जाने से चालक गिरकर घायल हो गया. उसे ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
पुलिस ने मर्ग जांच में पाया की नंद कुमार साहू पिता दालसाय साहू उम्र 61 वर्ष निवासी सुखरीडबरी 30 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GM 6285 में अपने नव निर्मित भवन बागबाहरा से पानी डालकर वापस जा रहे थे. झलप रोड वियर हाऊस एफसीआई के पास मोटर सायकल का चैन टूट गया और नंद कुमार साहू मोटर सायकल से गिर गया. हादसे में उसके सिर में चोट लगी थी. उसे ईलाज हेतु सुयश हास्पिटल रायपुर में भर्ती कराया गया था, जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
पुलिस ने मर्ग जांच के बाद आरोपी नंद कुमार साहू के खिलाफ भादवि की धारा 304 (A) के तहत अपराध कर विवेचना में लिया गया है.