महासमुंद : पटाखा फोड़ने से मना करने पर रेलवे कर्मचारी की पिटाई
महासमुंद के वार्ड नंबर 9 नयापारा में पटाखा से रेल्वे विभाग के कर्मचारी के छत में लगे पॉलिथीन में आग लग गई. पटाखा फोड़ने वाले लड़कों को घर के पास फोड़ने से मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 26 दिसम्बर को रात करीब 10:30 बजे वार्ड नंबर 9 नयापारा महासमुन्द निवासी जागेश्वर प्रसाद बाघ के घर के सामने फटाखा फोड़ने से फटाखा की चिंगारी उसके घर के ऊपर लगे पॉलिथीन में आग लग गई. जागेश्वर प्रसाद बाघ घर के बाहर निकल कर देखा, जहाँ साहिल कुरैशी एवं सोहेल कुरैशी बड़े एटम बम फटाखा फोड़ रहे थे.
जागेश्वर ने घर के पास फटाखा फोडने से मना किया तो साहिल कुरैशी एवं सोहेल कुरैशी ने तुम हमे फटाखा फोडने से मना करने वाला कौन होते हो कहकर अश्लील गाली गुप्तार करते हुये जान से मारने की धमकी देकर साहिल कुरैशी ने जागेश्वर के हाथ के भुजा में चाकू मारकर चोट पहुँचाया.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी साहिल कुरैशी व सोहेल कुरैशी के खिलाफ 294-IPC, 324-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.