सांकरा : धान उपार्जन केन्द्र के पास बिजली खम्भे को ट्रेक्टर ... - CG Sandesh

सांकरा : धान उपार्जन केन्द्र के पास बिजली खम्भे को ट्रेक्टर ने मारी ठोकर

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम परसवानी में धान उपार्जन केन्द्र के पास स्थित निम्न दाब लाईन के खंभे को ट्रेक्टर चालक ने ठोकर मार दी. हादसे के बाद चालक ट्रेक्टर को लेकर भाग गया. मामले की शिकायत विद्युत विभाग सांकरा में कनिष्ठ यंत्री के पद पर पदस्थ सुजीत कुमार दास ने थाने में दर्ज करायी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 26 दिसम्बर को सुबह करीब 08:54 बजे ग्राम परसवानी में धान उर्पाजन केन्द्र के पास स्थित निम्न दाब लाईन के एक खंभे एवं विद्युत तार को ट्रेक्टर वाहन क्रमांक CG 06 GN 6737 के चालक ने अपने वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक एवं जानबुझकर चलाते हुए खंभे एवं विद्युत तार को क्षतिगस्त कर दिया, जिसका नुकसानी 11,254 रुपये का हुआ है. घटना के बाद वाहन चालक अपने वाहन को लेकर फरार हो गया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी ट्रेक्टर चालक के खिलाफ 279-IPC, 427-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें