बसना : सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन
स्वामी आत्मानंद शासकीय हिंदी/ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भूकेल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर जो ग्राम गौरटेक में आयोजित था का 30 दिसम्बर को समापन हुआ। समापन के दिन मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम गौरटेक के सरपंच सुकमुनी रावल जी रहे, कार्यक्रम की अध्यक्ष विद्यालय के प्राचार्य डी के मरावी जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में मेदनी कुमार नायक गौटिया, मुरलीधर भोई, लिंगराज नायक, सी डी बघेल (सरपंच ग्राम भूकेल) रियाज मोहम्मद, वृंदावन पटेल ,रोहिदास नायक,छबिलाल नायक संपत भोई ,पुनितराम नायक,मोहित प्रधान,दुर्योधन नायक बिपीन भोई,निरंजन कानूनगो,मोतीराम मुखर्जी, विद्यालय से सुरेश कुमार साहू, चक्रधर सिंह पटेल, विजय शंकर विशाल, कार्यक्रम अधिकारी निशा पटेल, नित्यानंद राणा, भगवती प्रसाद साहू उपस्थित रहे ।
समापन समारोह की शुरुवात मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद जी की पूजा अर्चना के बाद स्वयंसेवकों के द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत शिविर बैच एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया । मंच संचालन विजय शंकर विशाल द्वारा किया गया । राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी निशा पटेल ने सात दिवसीय शिविर का प्रतिवेदन पठन कर समस्त ग्राम वासियों को उनके सहयोग और प्रेम के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि ग्राम गौरटेक देवभूमि है यहां के लोग सहयोगी एवं आत्मीय है जिसमें शिविर संचालन करने में भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ ।
शिविर के सात दिनों में परियोजना कार्य में गांव की गलियों की सफाई मंदिर की सफाई नालियों को पुनर्निर्माण, तालाब की पचरियों की सफाई, ग्रामीण परिवेश में स्वच्छता का महत्व बताने का संदेश स्वयंसेवकों के द्वारा दिया गया । बौद्धिक परिचर्चा में पधारे वक्ताओं ने नशा मुक्ति, विधिक जागरूकता, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर क्राइम जैसे गंभीर विषयों में अपना वक्तव्य दिया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्त जांच शिविर से भी ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई । प्रत्येक संध्या रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर ग्राम वासियों का मनोरंजन भी किया गया। शिविर में हिस्सा लेने वाले सभी स्वयंसेवकों को मुख्य अतिथियों के हाथों से प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मनचस्थ अतिथि सी डी बघेल (सरपंच ग्राम भुकेल) ने अपने वक्तव्य से सभी स्वयंसेवकों को शिविर की सफलता की बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । रियाज मोहम्मद ने भी अपने वक्त से स्वयंसेवकों को उनके कार्य के लिए बधाई देते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के थीम "नशा मुक्त समाज के लिए युवा" विषय पर रोचक तथ्यों से स्वयंसेवक को को नशे के खिलाफ डट कर खड़े रहने तथा बुरी संगत में ना पढ़ने की सलाह दी। योगाचार्य वृंदावन पटेल ने योग को गांव-गांव तक फैलाने तथा युवा योग गुरु बनने को प्रेरित किया।
श्यामसुन्दर चौधरी सेवानिवृत शिक्षक ने भी अपने वक्तव्य से स्वयंसेवकों का दिल जीत लिया उन्होंने कहा कि आपके निरंतर कार्य करते रहने एवं समाज के उत्थान में अपना योगदान देने से सभी ग्रामवासी अत्यंत प्रसन्न है एवं शिविर के दैनिक दिनचर्या की प्रशंसा करते हुए उन्होंने ग्राम में स्वयंसेवकों के द्वारा किए गए कार्यों को सराहा, विद्यार्थी जीवन को भरपूर जीने और अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने की बात कही । शिविर में सहयोग के लिए बी पी साहू व नित्यानंद राणा को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । विद्यालय के प्राचार्य डी के मरावी के उद्बोधन के बाद सुकमुनि रावल (सरपंच ग्रा.पं. गौरटेक) एवं सी डी बघेल (सरपंच ग्राम भूकेल) द्वारा ध्वज शिष्टाचार के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के ध्वज को ससम्मान कार्यक्रम अधिकारी को सौंपा गया । अंतिम में विद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विधि वत शिविर के समापन की घोषणा की।