बसना : जमीन बंटवारा की बात पर विवाद, देवरानी - जेठानी ने एक ... - CG Sandesh

बसना : जमीन बंटवारा की बात पर विवाद, देवरानी - जेठानी ने एक दुसरे के खिलाफ दर्ज करायी शिकायत

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम ठाकुरपाली में जमीन बंटवारा की बात पर मारपीट की खबर सामने आई है. देवरानी और जेठानी ने एक दुसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है. 

ग्राम ठाकुरपाली निवासी दमयंती प्रधान ने पुलिस को बताया की वह अपने पति एवं अपने बच्चे के साथ में रहती है। उसके सास ससूर अलग खेत मे झोपडी बनाकर निवासरत है. 28 दिसंबर को दोपहर करीबन 12.00 बजे दमयंती अपने सास ससूर को खाना देने गई थी । खाना देकर वापस घर आई तो उसकी देवरानी संजुक्ता प्रधान तु उन लोगो को खाना क्यो खिलाती है बोली। संजुक्ता प्रधान हमेशा सास ससूर को जमीन बंटवारा मांगती है । संजुक्ता प्रधान जमीन बंटवारा एवं सास ससूर को खाना खिलाने की बात को लेकर दमयंती को मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हाथ में रखे डंडा से सिर व बांये गाल मे मारी है । जिससे दमयंती को चोट आई है।

वहीं संजुक्ता ने पुलिस को बताया की उसके पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिस कारण संजुक्ता के ससुराल वाले उन्हें अपने साथ में नही रखते है. हमेशा परेशान करते रहते है. संजुक्ता के ससुर के द्वारा बटवारे के जमीन को संजुक्ता के पति के नाम पर मिलने से रोकने के लिये संजुक्ता के जेठ एवं जेठानी आये दिन संजुक्ता के ससुर को भड़काते रहते है. इसी जमीन की बात को लेकर संजुक्ता के साथ विवाद लडाई झगडा करते रहते है.

28 दिसम्बर को शाम करीबन 06 से 07 बजे संजुक्ता अपने पति एवं बच्चो के साथ घर पर थी. तभी घर के सामने आंगन में उसकी जेठानी पंका, जेठ दुखीश्याम एवं दोनों भतिजा जितेश, बिट्टू घर में आकर गाली गलौज करते हुए तुम लोग यहां से क्यो नही जाते तुम्हारे पति के हिस्से का जो जमीन है वो मेरे बेटे खायेंगे बोलने लगे. संजुक्ता द्वारा विरोध करने पर पंका ने संजुक्ता का बाल खीचकर पास में पडे डंडा को उठाकर सिर में मारा एवं छुडाने का प्रयास करने पर पंका ने संजुक्ता के बाएं कान को अपने दांत से काट दी. संजुक्ता के दोनों भतीजों एवं जेठ ने एक राय होकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट की. दुखीश्याम ने संजुक्ता को धमकी दी कि थाना रिपोर्ट करने जाएगी तो तेरे पति को जान से मार देंगे.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी संजुक्ता प्रधान के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत तथा पंका, दुखीश्याम, जितेश व बिट्टू के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें