बसना : गुढ़ियारी में 7 दिवसीय रामलीला महोत्सव का मंगल आरती कर शुभारंभ किया
इस दौरान मुख्य अतिथि सुशील दिवान ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का चरित्र अनुकरणीय है। रामलीला मंचन के जरिये इसको समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जाता है, जिससे लोगों को प्रेरणा मिले। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भूतपूर्व सरपंच रणजीत नायक ने कहा कि सीता राम चरित अति पावन, मधुर सरस अरु अति मनभावन। श्रीराम का आदर्श चरित्र हम सबको यहां सुनने और देखने को मिलेगा निश्चय ही हम सब के लिए गौरव की बात है।
रामलीला मंडली के संचालक आशीष चौरसिया ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर के होने वाली प्राण प्रतिष्ठा से पहले पूरा देश राममय हो गया है। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन सभी लोगों को अपने-अपने घरों दीप जलाकर उत्साह पूर्वक उत्सव मनाने की अपील की। साथ बताया की रामलीला महोत्सव में कार्यक्रम के तीसरे दिन 31 दिसंबर रविवार को श्री लक्ष्मण परशुराम संवाद, सीता राम विवाह टिकावन, 01 जनवरी सोमवार को श्रीराम वनवास, सुर्पणखा नाक छेदन, सीताहरण 02 जनवरी सीता खोज, राम शबरी भेंट, बाली वध 03 जनवरी लंका दहन, श्री लक्षमण शक्ति बाण और 04 जनवरी को मेघनाथ वध, रावण वध श्रीराम राज्याभिषेक के कार्यक्रम का समापन किया जावेगा।पहले दिन श्रीराम जन्म, मुनि आगमन, तड़का वध मारीच, सुबाहू वध रामायण का रामलीला मंडली के कलाकारों द्वारा जीवंत मंचन किया। इस दौरान आसपास के गांव पीपलखूंटा, बरपेलाड़ीह, खरोरा, बरिहापाली, भूकेल के श्रद्धालु बड़ी संख्या में रामलीला का आनंद लिया।