महासमुन्द : सास-बहु के साथ पड़ोसी युवक ने की मारपीट
महासमुन्द के गुलशन चौक नयापारा में सास-बहु के साथ पडोसी युवक ने रात को छत से घर में घुसकर मारपीट की. पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, गुलशन चौक नयापारा महासमुन्द निवासी वंदना अवसर अपने पति और सास के साथ रहती है. 31 दिसम्बर को रात में अपने सास सोनिया अवसर के साथ खाना खाकर घर के परछी में बैठी थी. वंदना के पति, देवर राहुल अवसर कमरा अंदर थे. रात्रि करीबन 10 बजे पड़ोस का लड़का उमेन्द्र गिरी गोस्वामी अपने छत से वंदना के घर के सिढी होते घर अंदर आया और आये दिन मेरे परिवार से लड़ाई झगड़ा करते रहते हो कहकर वाद-विवाद कर वंदना के बाल पकडकर मारपीट करने लगा, मना करने पर वंदना के घर के किचन में रखे सब्जी काटने के हसिया को उठाकर मारपीट करने लगा. वंदना की सास सोनिया अवसर बीच-बचाव करने आयी तो उसका भी बाल पकडकर हाथ थप्पड़ से मारपीट किया. मारपीट से सास-बहु को चोट लगी है.
हो हल्ला आवाज सुनकर वंदना के पति एवं देवर कमरे से बाहर आये और उमेन्द्र गिरी गोस्वामी को पकडकर घर से बाहर निकाले तो घर के बाहर भी अश्लील गाली गलौज किया. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी उमेन्द्र गिरी गोस्वामी के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 458-IPC के तहत अपराध कायम किया है.