सरायपाली : सड़क दुर्घटना में घायल ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम खपरीडीह निवासी व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 30 दिसम्बर को ग्राम खपरीडीह निवासी शत्रुघन भोई पिता मंगलु भोई उम्र 38 साल सड़क हादसे में घायल हो गया.
घायल अवस्था में उसे ईलाज के लिए शासकीय अस्पताल सरायपाली में भर्ती कराया गया था, जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें