सरायपाली : कार की ठोकर से बाइक चालक की मौत
30 दिसम्बर को मारूती आल्टो ने बाइक सवार को ठोकर मार दी. हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई. पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई थी.
पुलिस ने मर्ग जांच में पाया की मारूती आल्टो क्रमांक CG 06 GP 3529 के चालक ने अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर शत्रुघन भोई पिता मंगलू भोई उम्र 38 वर्ष निवासी खपरीडीह (सरायपाली) को ठोकर मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी मारूती आल्टो चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304(A) के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें