सरायपाली : नए साल के दिन पिकनिक मनाने गए युवकों के साथ मारपी... - CG Sandesh

सरायपाली : नए साल के दिन पिकनिक मनाने गए युवकों के साथ मारपीट

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम बैतारी के राइस मिल के पास सागौन नर्सरी में नए वर्ष के उपलक्ष्य में पिकनिक मनाने गए युवकों के साथ मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

ग्राम बैतारी निवासी अमित मुन्ना ने पुलिस को बताया की 1 जनवरी को वह नये साल के उपलक्ष्य में अपने भाई दिगन्त मुन्ना तथा मित्र मनोज सागर, अक्षय ताण्डी, रंजन नंद निवासी बैतारी के साथ सागौन प्लांट में नया साल मनाने गये थे. वे खाना बनाकर खा रहे थे उसी समय उनके गांव का बबलू साहू आकर पूछा कि क्या बना कर खा रहे हो. अमित ने सुअर का मांस बनाकर खा रहे हैं कहा.

इतने में बबलू साहू जाति सूचक एवं अश्लील गाली गलौज करने लगा. साथ ही जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा. जिससे अमित जमीन पर गिर पड़ा फिर बबलू ने पैर से अमित के दाहिने कंधे में मारपीट किया, जिससे उसके कंधे में गंभीर चोट आई है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में ईलाज कराया गया.

आरोपी ने छुडाने आए दिगन्त मुन्ना के साथ भी गाली गुफ्तार कर हाथ मुक्का से मारपीट किया. उसके भी गले में चोट आई है. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बबलू साहू के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें