बसना : लमकेनी कबड्डी प्रतियोगिता में रोहिना रहा विजेता - CG Sandesh

बसना : लमकेनी कबड्डी प्रतियोगिता में रोहिना रहा विजेता

बसना : बसना क्षेत्र के ग्राम लमकेनी गांव में नव वर्ष के उपलक्ष्य में द्विदिसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के टीमों के अलावा बाहरी टीमें भी बहुत बढ़ चढ़ करके भाग लिया, प्रतियोगिता का शुभारंभ 30/12/2023 एवं समापन 31/12/2023 को होना था, परन्तु ठंड अत्यधिक होने के वजह से एक दिन अयोजन को बढ़ाया गया जिससे समापन 01/01/2024 को रात्रि 9 बजे हुआ। फाइनल मुकाबले में रोहिना विरूद्ध तोरेसिंघा के बीच खेला गया जिसमें रोहिना ने तोरेसिंघा दो प्वाइंट से हराया।

प्रतियोगिता को अयोजन करने वाले जय बुढ़ादेव कबड्डी संघ,लमकेनी एवं लमकेनी सरपंच कल्पना सोमेन्द्र जगत ने कहा कि कबड्डी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत लाभकारी है। खेलों से राष्ट्रीय एकता, सद्भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे की भावना भी प्रबल होती है तथा यह भी घोषणा किया है. कि प्रत्येक वर्ष के अयोजन में एक पुरस्कार अपने तरफ से रहेगा। कार्यक्रम के अंत में खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया गया. जिसमें प्रथम श्रेणी वाले टीम रोहिना को 10,000/- एवं ट्रॉफी, द्वितीय श्रेणी वाले टीम तोरेसिंघा को 7,000/- एवं ट्रॉफी , तृतीय श्रेणी वाले टीम लमकेनी A को 5,000/- एवं ट्रॉफी , चतुर्थ श्रेणी वाले टीम खैरमाल को 3,000/- एवं ट्रॉफी , पांचवां श्रेणी वाले टीम लमकेनी B को 2,000/- रूपये राशि, छटवां स्थान पाने वाले टीम गिरिराजपुर को 1,500/- रूपये राशि सातवां स्थान प्राप्त करने वाले टीम तोषगांव को 1,000/- रूपये राशि एवं आठवां स्थान प्राप्त करने वाले टीम जटाकन्हार को 1,000/- रूपये राशि से सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में परमेश्वर बारिक एवं मिनेश निर्णायक की भूमिका निभा रहे थे. जिन्होंने सभी मुकाबलों में सही सही निर्णय दिया। प्रतियोगिता को देखने के लिए बहुत ज्यादा दर्शक के साथ साथ पुरे अयोजन में कल्पना सोमेन्द्र जगत, तरुण आचार्य, जगदीश सिदार, उग्रेशन जगत, कौशिक विशाल, संजय साव, जयराम जगत एवं गौरा गौरी समिति के माताएं तथा पुरे ग्रामवासी उपस्थित थे ।उक्त् जानकारी परशुराम कैवर्त ने दी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें