सरायपाली : जन्मदिन मनाने के दौरान मारपीट, 2 के खिलाफ केस दर्... - CG Sandesh

सरायपाली : जन्मदिन मनाने के दौरान मारपीट, 2 के खिलाफ केस दर्ज

सरायपाली के बाजारपारा में जन्मदिन मनाने के दौरान मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

वार्ड नंबर 11 बाजारपारा सरायपाली निवासी विशाल सोना 1 जनवरी को चंदर सारथी के घर के सामने चंदर के बेटे बिट्टू सारथी का जन्मदिन मना रहे थे. इसी दौरान समीर नशे में आया, जिसे विशाल ने घर जाने के लिये कहा तो समीर अश्लील गाली गलौज किया और जान से मारने की बात कहते हुये हाथ मुक्के से मारपीट करते हुए कमर के पास छुपा कर रखे चाकू निकालकर विशाल के गले में वार किया, जिससे उसे चोट लगी है.

उसी समय संतोष सिदार अपने सफेद रंग के कार से आया और हार्न बजाते हुये मां बहन की अश्लील गाली देते हुये भागने के लिये बोला और कार को नाली में घुसा दिया. फिर संतोष कार से बाहर निकलकर विशाल के साथ हाथापाई करते हुये हाथ मुक्के से मारपीट कर चाकू निकाला उसी बीच करण बेहरा आकर संतोष के ऊपर चाकू से वार कर दिया और करण बेहरा भाग गया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी समीर डडसेना, संतोष सिदार के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें