CG : इन्स्टाग्राम में दोस्ती कर नौकरी के बहाने नाबालिग से दु... - CG Sandesh

CG : इन्स्टाग्राम में दोस्ती कर नौकरी के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म, फिर युवती को 3 लाख में बेचा

डोंगरगढ़। एक ओर शासन-प्रशासन अपराध कम करने में जुटी हुई है। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। छत्तीसगढ़ की देव नगरी डोंगरगढ़ में पुलिस ने एक नाबालिग को झांसे में लेकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रेमाराम गोदारा पिता, ओमप्रकाश गोदारा, उम्र 25 वर्ष का जो निवासी ज्याक थाना सांडवे जिला चुरू राजस्थान का युवक है। वह फौजी बनकर पीड़िता को इंस्टाग्राम के जरिए सेना में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और अपने पास बुलाया। उसके बाद उसने उसे सुखराम के पास बेच दिया। मामला सामने आने पर राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

डोंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज

डोंगरगढ़ थाने में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि, उसकी नाबालिग बेटी को कोई भगाकर ले गया है। थाना प्रभारी भरत बरेड ने एसडीओपी आशीष कुंजाम को सूचित कर एक टीम बनाकर आरोपी और पीड़िता का नंबर ट्रेस कर तलाश में जुट गई।

आरोपी ने की पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
इधर आरोपी ने लोकल थाने में फोन कर डोंगरगढ़ पुलिस को किडनैपर बता कर गुमराह करने की कोशिश भी की। लेकिन पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इधर पीड़िता का लोकेशन राजस्थान में मिला। वहां पहुंचने पर पुलिस ने आरोपी सुखाराम ठुगेर के कब्जे से पीड़िता को छुड़ाया और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

एसडीपीओ आशीष कुंजाम ने किया मामले का खुलासा
घटना के बाद एसडीपीओ आशीष कुंजाम ने मीडिया में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, मुख्य आरोपी प्रेमाराम गोदारा ने पूछताछ में बताया कि, उसने पीड़िता को इंस्टाग्राम के जरिए  सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर 3,00,000 रुपये में आरोपी सुखाराम को बेच दिया। फिलहाल दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें