सरायपाली : बाइक चोरी की दर्ज करायी गयी शिकायत - CG Sandesh

सरायपाली : बाइक चोरी की दर्ज करायी गयी शिकायत

सरायपाली थाना क्षेत्र के बारिक कालोनी वार्ड क्र. 7 से बाइक चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

वार्ड क्र. 10 जैन कालोनी निवासी सुभाषचंद त्रिपाठी पिता स्व. सुदर्शन त्रिपाठी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की बारिक कालोनी वार्ड क्र. 7 में उसकी बिटिया रहती है. 31 दिसम्बर को सुभाषचंद उससे मिलने गया था. रात करीब 10 बजे वहां से सुभाषचंद की गाड़ी होण्डा कम्पनी का (ड्रीमयोगा) क्र. CG06 G 2663 चोरी हो गई.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें