CG NEWS : खेत में मिला युवक का शव, शरीर व गले पर चोट के निशा... - CG Sandesh

CG NEWS : खेत में मिला युवक का शव, शरीर व गले पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

सूरजपुर। जिले के नमदगिरी में एक युवक का शव बुधवार सुबह खेत में पड़ा मिला है। उसके शरीर पर चोट के और गले में रस्सी के निशान मिले हैं। सूरजपुर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।


जानकारी के मुताबिक सूरजपुर के ग्राम पंचायत नमदगिरी स्थित खेत में सुबह लोगों ने युवक का शव पड़ा देखा। मृतक की शिनाख्त नमदगिरी निवासी सुनील देवांगन (30) के रूप में की गई। युवक के नाक से खून निकला हुआ है और गले में रस्सी के निशान भी दिख रहे हैं।

परिजनों की सूचना पर सूरजपुर टीआई विमलेश दुबे की टीम मौके पर युवक के कपड़े भी अस्त व्यस्त हैं। मारपीट एवं संघर्ष के निशान भी मिले हैं। घटना की सूचना पर अंबिकापुर से एफएसएल की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंच गई है। पीएम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें