सरायपाली : गाँव में दो पक्षों में मारपीट, काउंटर केस दर्ज
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदपाली में दो पक्षों में मारपीट हुई. दोनों पक्षों ने एक दुसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज कर लिया है.
ग्राम छिंदपाली निवासी लक्ष्मी चौहान ने पुलिस को बताया की उसके परिवार एवं गांव के कुछ लोग ईंट भट्ठे का काम करने उड़िसा गये थे. जहां उतरा चौहान के साथ दो लोग रूके थे. बाकी लोग वापस आ गये. 2 जनवरी को उतरा चौहान, इंदू चौहान के साथ लक्ष्मी के घर के पास आकर उतरा चौहान, यशोवंती को तुम लोग हमें छोड़कर वापस आ गए कहते हुए दोनों ने अश्लील गालियां देते हुए एकराय होकर जान से मारने की धमकी देकर लक्ष्मी, यशोदा चौहान, दशोवंती चौहान, हेमकुमारी चौहान को हाथ मुक्का, डंडा, इंट से मारपीट किये, जिससे उन्हें चोटें आई है.
वहीं, उतरा चौहान ने पुलिस को बताया की 02 जनवरी को प्रात: 8 बजे वह अपनी भाभी इंदू के साथ पैसा मांगने बंटी के पास गयी. टेकराम के घर सामने बंटी चौहान को मजदूरी का पैसा मांगी तो बंटी चौहान, दशोवंती चौहान, लक्ष्मी चौहान मिलकर अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर उतरा व उसकी भाभी इंदू के बाल खिंचकर जमीन में पटककर मारपीट किये, जिससे उतरा व इंदू को चोटे आई है.
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के बाद 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत काउंटर मामला दर्ज किया है.