सरायपाली : घर के टीन सीट को निकालकर बेचने से मना करने पर बेट... - CG Sandesh

सरायपाली : घर के टीन सीट को निकालकर बेचने से मना करने पर बेटे ने पिता को पीटा

सरायपाली वार्ड नंबर 11 बाजारपारा में घर में लगे टीन सीट को निकालकर बेचने जा रहे बेटे को पिता ने रोका तो बेटे ने पिता के साथ मारपीट की. शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, वार्ड नंबर 11 बाजारपारा सरायपाली निवासी दशरथ सारथी का लड़का वीरू सारथी 02 जनवरी को शाम करीब 4 बजे घर के परछी में लगे टीन सीट को निकालकर बेचने के लिये ले जा रहा था, जिसे दशरथ ने मना किया तो तू कौन होता है मना करने वाला बोलते हुये अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट किया, जिससे दशरथ के दाहिने आंख, नाक में चोट लगी है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी वीरू सारथी के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें