तुमगांव : 10वीं के दो छात्राओं के अपहरण का केस दर्ज
तुमगांव थाना क्षेत्र से 10वीं की दो छात्रा लापता हो गई. दोनों के परिजनों ने थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज करायी है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 2 जनवरी को कोई अज्ञात आरोपी स्कूल के गेट के सामने से दोनों छात्राओं को बहला फुसलाकर अपहरण कर कहीं ले गया है. पतासाजी के बाद भी वह नहीं मिली तो मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गई.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें